Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वोट देते ही महिला की मौत

श्रीगंगानगर

जिले के रायसिंहनगर इलाके गांव 22 पीटीडी के पोलिंग बूथ पर उस समय हड़कंप मच गया जब वोट देने आई एक महिला देखते ही देखते निढाल होकर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।परिजन उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। महिला का पति उसे एक प्राइवेट वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वोट देने के ठीक बाद हुई महिला की मौत
करीब 62 वर्ष की सुखदेव कौर गांव दो बीएमडब्ल्यू बी की रहने वाली है। वह शनिवार दोपहर वोट देने के लिए अपने गांव दो बीडब्ल्यूएम बी से वोट देने के लिए अपने पति के साथ गांव 22 पीटीडी स्थित पोलिंग बूथ पर आई थी। वह वोट देकर बाहर निकली ही थी कि उसे कुछ परेशानी महसूस हुई। वह पोलिंग बूथ के बाहर कुर्सी पर बैठ गई। कुर्सी पर बैठने के कुछ देर बार ही वह गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे जब तक संभालते उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पति ने उसे संभाला और प्राइवेट वाहन से अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *