Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महिला विंग की शालू खुंगर अध्यक्ष

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी तथा समाज के जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता के लिए कार्यरत श्री अरोड़वंश सेवा समिति द्वारा महिला विंग का गठन किया गया है। श्री अरोड़वंश सेवा समिति अध्यक्ष शरद जसूजा ने बताया कि शालू खुंगर को महिला विंग के अध्यक्ष पद नियुक्त करते हुए शीघ्र कार्यकारिणी घोषित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री अरोड़वंश सेवा समिति की आवश्यक बैठक शिव चौक स्थित समिति कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में संगीता छाबड़ा, ममता भठेजा, हरविन्द्र चुघ, शीबा जग्गा, पारूल आहुजा, रजनी अरोड़ा, डॉ. नेहा खुंगर, पुष्पा मिड्ढा, दर्शना आहुजा, प्रियांशु मिड्ढा, नीलम अरोड़ा, अंजू बाघला, सीरत चुघ, प्रिया चुघ सहित समाज की अनेक महिलाओं ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *