Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आंदोलन की जीत की खुशी में अखण्ड पाठों के भोग

  • नगराना टोल नाके पर भारी तादाद में किसानों ने लिया हिस्सा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की जीत की खुशी में रविवार को संगरिया रोड स्थित नगराना टोल नाका के समीप तीन दिन से चल रहे अखण्ड पाठों के भोग डाले गए। कीर्तन दरबार सजाया गया। रागी जत्थों की ओर से किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की वीरता का बखान किया गया। संगत की ओर से शहीद किसानों की आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई। आंदोलन की जीत होने पर खुशी के रूप में जलेबियों के साथ गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नगराना टोल नाका पर एक वर्ष तक धरना लगाकर बैठे रहे किसानों की ओर से आंदोलन को सफल बनाने में दिए गए हरसम्भव सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान इंद्रजीत सिंह, रमेश भादू, चरणजीत सिंह, वीरसिंह, जोरासिंह, राजकुमार, गुरदीप सिंह, रायसाब चाहर, हर्ष झींझा, अनिल कुमार, साहबराम बिश्नोई, एडवोकेट गुरलाल सिंह, शिवभगवान बिश्नोई, बृजलाल भादू, अमनदीप सिद्धू, सुखवंत, धर्मंेद्र भाम्भू, महंगा सिंह, जगसीर सिंह, अशोक दुगेसर, सुखदीप सिंह, मन्दरसिंह, शेखर भादू सहित कई किसान व मातृ शक्ति मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *