Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिला अस्पताल के नजदीक मेडिकल कॉलेज बने तो सभी के लिए बेहतर

  • प्लाइवुड एसोसिएशन ने दिया 24वें दिन धरना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के जिला अस्पताल को जंक्शन में नवां बाइपास पर बन रहे मेडिकल कॉलेज के पास साथ स्थानांतरित करने के विरोध को लेकर जिला सघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा बेमियादी धरना रविवार को 24वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने पर प्लाइवुड एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के आन्दोलन को समर्थन देते हुए धरना दिया व नारेबाजी की। इस मौके पर प्लाइवुड एसोसिएशन के विजय अग्रवाल ने कहा कि जिस नींव पर बिल्डिंग बनी थी उसी नींव को हटाने का काम यहां के विधायक व पीएमओ कर रहे हैं। जिला अस्पताल के बेस पर ही मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ था। उसी जिला अस्पताल को यहां से स्थानांतरित करने का कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *