Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कैंसर पीड़ित के लिए मददगार बना पेड़ीवाल ट्रस्ट

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पुरानी आबादी, राम बारात घर के पास रहने वाले शमिंदरपाल सिंह 52 वर्षीय जो 1 वर्ष से मुँह के कैंसर रोग से पीड़ित है। शमिंदरपाल जो घर में अकेले कमाने वाला था और दुकान पर मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था,अब बीमारी की मार के कारण परिवार तंगहाली में जीवन गुजारने को मजबूर था। बीमारी के चलते घर की मालि हालत दयनीय हो चली हैं,घर चलाने के लिए कुछ पैसा लोगों से उधार लिया और इसके चलते भारी कर्ज हो गया। इलाज हेतू अब शमिंदरपाल की पत्नी को काम करना पड़ रहा है, लेकिन जो वह रुपये कमाकर लाती है वह घर की जरूरतों में लग जाते है। ऐसे में इलाज के लिए पैसा नही होने के कारण पीड़ित को बिना इलाज लिये ही रहना पड़ रहा है,परिवार ने शमिंदर पाल को इलाज के लिए बीकानेर में भी दिखाया था लेकिन उन्होंने आॅपरेशन का कह दिया जो निजी अस्पताल में ही संभव है।
मोहल्ला निवासी अध्यापक राजेश चौरसिया,श्रवण कुमार व सुशील अरोड़ा ने आज इस पीड़ित की व्यथा से श्री मोहनपाल लाल कोकिला देवी पेड़ीवाल ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल को अवगत करवाया तो ट्रस्ट अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल का जयपुर प्रवास होने के कारण उन्होंने ट्रस्ट कर्मी को पीड़ित के घर भेजा और आवश्यक जांचे सीटी स्कैन, रक्त की जांच आदि करवाई और इलाज के लिये तुंरत कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.संजय गोदारा से बात की और इलाज शुरू करवाया है और परिवार को आर्थिक मदद भी मुहैया करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *