दुनियाभर में चर्चित पनामा पेपर्स मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज ऐश्वर्या राय दिल्ली के लोकनायक भवन में ED के सामने पेश होने पहुंचीं। साल 2016 में ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट लीक हुए थे। भारत की बात करें तो करीब 500 लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को 4 कंपनियों का डायरेक्टर बनाया गया था। इनमें से तीन बहामास में थीं, जबकि एक वर्जिन आइलैंड्स में थी। इन्हें 1993 में बनाया गया। इन कंपनियों की कैपिटल 5 हजार से 50 हजार डॉलर के बीच थी, लेकिन ये कंपनियां उन शिप्स का कारोबार कर रही थीं, जिनकी कीमत करोड़ों में थी। ये पहला मामला नहीं है जब बच्चन परिवार विवादों में आया हो। इससे पहले भी उनका पाला कई विवादों से पड़ा है।