इंटरनेशनल रैपर डैरेल कैल्डवेल ड्रेको द रूलर की 18 दिसम्बर को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। ड्रेको कैलिफोर्निया के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करके जब बैक स्टेज गए तो वहां उनका झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स पर हमला किया गया है क्योंकि इस तरह की घटना कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी हो चुकी हैं-
राकेश रोशन
फिल्ममेकर राकेश रोशन पर साल 2000 में जानलेवा हमला हो चुका है। ये हमला उन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने तब करवाया था जब उन्होंने एक्सटोर्शन मनी देने से इनकार किया था। राकेश अपनी सांताक्रूज स्थित ऑफिस से निकल रहे थे, तभी दो बाइक सवारों ने उन पर गोलियां चला दी थीं। जख्मी हालत में राकेश को उनका ड्राइवर अस्पताल लेकर गया था, जहां काफी मुश्किल से उनकी जान बची थी।