Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिक्षा विभाग:1.36 में से 1.32 लाख टीचर की एसीआर ऑनलाइन हुई राजसमंद टॉप, 86% के साथ बीकानेर 12वें पायदान पर

बीकानेर

कोविड-19 के दौरान शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर शिक्षकों रोजमर्रा के कामों को ऑनलाइन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग में दो अगस्त से एसीआर (वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन) ऑनलाइन भरने का सिस्टम शुरू किया गया है। अब शिक्षा विभाग में एक और नवाचार किया है।

टीचर्स अब वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट के स्टेटस के साथ ही उच्च अधिकारियों की ओर से उनकी एसीआर पर किए गए मूल्यांकन को भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के इस नवाचार में फिलहाल राजसमंद जिला सबसे आगे है। राजसमंद में 97% फीसदी टीचर्स ने एसीआर ऑनलाइन क्रिएट कर दी है।

वही 95 फीसदी शिक्षकों की एसीआर समीक्षक अधिकारी को फॉरवर्ड कर दी गई है। 86% शिक्षकों के साथ बीकानेर जिला 12वें पायदान पर है। बीकानेर में 3812 टीचर्स ने एसीआर ऑनलाइन क्रिएट कर दी है। जबकि 112 वंचित चल रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से फर्स्ट पेज में सेकंड ग्रेड टीचर्स से प्रिंसिपल की एसीआर ऑनलाइन करने के लिए काम शुरू किया है। जल्द ही तृतीय श्रेणी शिक्षक और मंत्रालय कर्मचारियों के लिए भी इस प्रोसेस को शुरू किया जाएगा। जिसके बाद विभाग के 3.50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *