Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लालगढ़ में एसबीआई शाखा के नये भवन का हुआ उद्घाटन

श्रीगंगानगर/लालगढ़ जाटान (सीमा सन्देश)। गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के नए भवन का उदघाटन जीएम नेटवर्क-3, अरविंद कुमार सिंह, डीजीएम बीकानेर सुशील कुमार, एजीएम श्रीगंगानगर मूलचंद मीणा द्वारा किया गया। इस मौके पर बैंक स्टाफ व ग्रामीणों ने बडी संख्या में भाग लिया। बैंक के अधिकारियों द्वारा ग्राहकों की सेवा के लिए सीडीएम मशीन की घोषणा की गई। शाखा प्रबंधक नवीन कोचर ने बताया कि नए भवन में शाखा स्थानांतरण होने पर ग्राहकों और अधिक सुविधाएं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *