जैसलमेर
जैसलमेर में शुक्रवार रात हुए मिग 21 क्रैश के हादसे के चश्मदीदों ने अपनी आंखों से मिग-21 को हवा में ही आग के गोले में बदलते और टुकड़े-टुकड़े होकर जमीन पर गिरते देखा था। इसमें एक मिग आग का गोला नहीं बना था, बल्कि एक परिवार का लाल भी था। विंग कमांडर हर्षित सिन्हा देश की सुरक्षा के लिए अभ्यास के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत पर लोगों की आंखें नम थीं। उनके अंदर इस जवान को आंखों के सामने जाते देखने की पीड़ा है। उन्हें अफसोस है कि वे कोई मदद नहीं कर पाए।