नई दिल्ली
भारतीय टीम जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर को सेंचुरियन में उतरेगी तब कप्तान विराट कोहली के सामने प्लेइंग इलेवन का चयन करना सबसे मुश्किल काम होगा। टीम में ज्यादातर खिलाड़ियों की जगह पक्की है। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कोहली के सामने यह चुनौती है कि वे तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के साथ जाएंगे या एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देंगे। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम किन-किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है।
सेंचुरियन टेस्ट पर बारिश का साया है। पहले दो दिन बारिश के आसार है। इस कारण पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में एक तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के साथ जाना ज्यादा बेहतर होगा। अगर कोहली यह फैसला कर लेते हैं तो टीम इंडिया का मध्यक्रम कमजोर हो जाएगा। हाल के दिनों में यह देखा गया है कि मध्यक्रम बार-बार नाकाम हुआ है। अगर विराट इस बारे में सोचते हैं तो एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ जा सकते हैं।