पीपल्स ग्रीन पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया आन्दोलन को समर्थन
by seemasandesh
जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बेमियादी धरने को एक माह पूरा हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय को ही राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शुरू किए गए बेमियादी धरने को शनिवार को पूरा एक माह हो गया। शनिवार को इण्डियन पीपल्स ग्रीन पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्टÑीय उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक के नेतृत्व में धरनास्थल पर पहुंचकर संघर्ष समिति के आन्दोलन को समर्थन दिया। उधर, शनिवार को 30वें दिन टाउन के सेक्टर नम्बर 3 के महिला मण्डल की सदस्य व गांव कोहला के ग्रामीण धरने पर बैठे। धरनार्थियों ने राज्य सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर संघर्ष समिति के देवेन्द्र पारीक ने कहा कि जनहित के मुद्दे और जनता के दर्द को निश्चित रूप से अपने आप समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल जो टाउन क्षेत्र के लोगों के सहयोग से बना था। उसको ही मेडिकल कॉलेज का बेस हॉस्पिटल रखा जाए। टाउन क्षेत्र व आसपास के लोगों की यही मुख्य मांग है। अगर बेस अस्पताल को नवां बाइपास रोड पर बने रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास ले जाने का प्रयास किया गया तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। किसी भी हालत में बेस अस्पताल को टाउन से स्थानांतरित नहीं होने देंगे। प्रशासन हठधर्मिता व मनमानी छोड़ टाउन क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को समझते हुए मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में ही रखने में सहयोग करे। इस मौके पर मोनिका मित्तल, मोटाराम, रमादेवी, सपना, पुष्पादेवी, सोनू, रजनी, सुनिता, कमला, सुमन, कृष्णा, सरिता, पूजा, प्रेम, कविता, प्रवीण अरोड़ा, सिमरण, नोरंगी देवी, नीलम देवी, विमला देवी, करनैल सिंह, सुभाष शर्मा, मनीराम स्वामी, नरेन्द्र शर्मा, जसकरण सिंह, कृष्ण लालवानी, नवाब अली, सुशील जैन, अनिल मोहन मिश्रा, भगवान सिंह खुड़ी, प्रदीप ऐरी, देवेन्द्र पारीक, सिराजुदीन चायल, संजय मितल आदि धरने पर बैठे।