Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक महीने पहले अहमदाबाद से आया था कुख्यात तस्कर, भाभी के प्रेमी के भाई ने अपने तबेले में दी पनाह

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में दो कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले कुख्यात तस्कर राजू फौजी को शनिवार देर रात कड़ी सुरक्षा में भीलवाड़ा लाया गया। इधर, पुलिस को राजू फौजी पर हमले की आशंका का डर भी सता रहा था। दरअसल, रुपए के लिए फौजी ने जोधपुर के कुख्यात तस्कर कैलाश मांजू की 80 लाख रुपए की सुपारी ली थी। पुलिस को आशंका थी कि जोधपुर से भीलवाड़ा लाने के दौरान उस पर हमला न हो जाए। ऐसे में एसपी चंचल मिश्रा के नेतृत्व में करीब 30 पुलिस जवान और कमांडो के साथ उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले राजू फौजी को जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के खोखरिया से शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि फौजी एक महीने से जोधपुर में छिपा था। जोधपुर में जिस लूणाराम के यहां तबेले में छिपा था उसे फौजी पहले से जानता था। ये वो ही लूणाराम है, जिसके भाई की राजू ने नाक काटी थी। लूणाराम के भाई श्रवण का फौजी की भाभी से अफेयर था। उसी का बदला लेने के लिए श्रवण के कान और नाक काट दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *