Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास मामले में धरना : मोहल्लावासियों का आरोप रंजिशवश दर्ज करवाया मामला

श्रीगंगानगर

जिले के सादुलशहर में शनिवार देर शाम दर्ज हुए बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में पीड़िता की मां के खिलाफ ही मोहल्ले के लोगों ने धरना लगा दिया। इस मामले में पीड़िता करीब पांच-छह साल की बच्ची है और आरोपी तेरह साल का बालक है। मामला पीड़िता की मां ने दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि आरोपी करीब तेरह वर्ष का बालक उसकी बेटी को छत पर ले गया और रेप का प्रयास किया वहीं मौहल्लावासियों का कहना है कि मामला रंजिशवश दर्ज करवाया गया है।

मोहल्लावासियों ने शुरू किया धरना

इस मामले में रविवार शाम आरोपी बालक को पुलिस थाने ले आई थी। उससे पूछताछ की गई तो मोहल्लावासियों में रोष फैल गया। वे लोग सुबह थाने पहुंचे और थाने के सामने धरना लगा दिया। मोहल्लावासियों का कहना था कि जिस महिला ने अपनी बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का परिवाद दिया है, वह कई तरह के गलत कामों में लिप्त है। उनका आरोप था था कि बालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाली महिला नशा बेचने जैसे कामों से जुड़ी है। उसके खिलाफ बालक के परिवार की ओर से शिकायत करने पर बालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया तथा थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

एसएचओ बोले मोहल्लावासी जता रहे विरोध

इस मामले में एसएचओ सतवीर मीणा का कहना है कि शनिवार शाम दर्ज पोस्को एक्ट के एक मामले में मोहल्ले के लोग आपत्ति दर्ज करवाते हुए थाने के सामने धरना लगाए बैठे हैं। एसएचओ का कहना था कि इस मामले में बालक से पूछताछ की गई है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का प्रयास होना प्रतीत होने पर बालक को थाने लाया गया है। बालिका की मेडिकल जांच की जा रही है। अभी दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है, मेडिकल जांच में आरोप प्रमाणित होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *