Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोशल मीडिया में सनी के नए गाने ‘मधुबन’ का हो रहा विरोध, #arestsunnyleone हो रहा ट्रेंड

सनी लियोन के नए गाने ‘मधुबन’ का जमकर विरोध हो रहा है। इस गाने के विरोध में सोशल मीडिया पर ‘अरेस्ट सनी लियोन’ ट्रेंड कर रहा है। गाने के विरोध में मथुरा के संतों ने कहा था कि ये गाना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। सनी सबसे माफी मांगे नहीं तो देश में नहीं रहने देंगे। मधुबन गाने को सिंगर कनिका कपूर ने गाया है।

पूरी टीम के खिलाफ हो कार्रवाई
नेटिजन्स ने गाने के मेकर्स से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट में बीजेपी दिल्ली और सीएम ऑफिस यूपी को टैग करते हुए लिखा कि,”सर सेंसर बोर्ड में ऐसे लोगो को क्यों रखते हो आप, जो हिंदू देवताओं के नाम से इतने गंदे गाने बनाते हैं। कृपया भारत के सेंसर बोर्ड के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई करें।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सिर्फ सनी लियोन ही नहीं पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई करें।”

परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो
रविवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने को सभी प्लेटफॉर्म से तत्काल हटाने की मांग की। अपने बयान में उन्होंने सिंगर शारिब और तोशी को चेतावनी दी की माफी मांगो नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। उन्होंने अपने सोशल मीडियो पोस्ट पर लिखा, “कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं। ‘मधुबन में राधिका नाचे’ वीडियो ऐसा ही एक निंदनीय प्रयास है। मैं सनी लियोन जी, शारिब और तोशी जी को हिदायत दे रहा हूं कि समझे और संभलें। अगर वे माफी मांगकर गाना नहीं हटाते हैं तो तीन दिन में हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *