Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मंदिर की कुटिया में मिला खून से सना शव

श्रीगंगानगर (रायसिंहनगर )

जिले के रायसिंहनगर में पदमपुर रोड पर गांव 12 पीएस के पास सोमवार सुबह मंदिर में बनी कुटिया में खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह मंदिर में पहुंचे लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौका देखा और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

दोपहर तक पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है। इसके आधार पर इसके जम्मू के रामकोट का रहने वाला होने की जानकारी मिली है। वह पिछले करीब एक माह से इसके यहां रह रहा था। आसपास के लोगों को भी इसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों से संपर्क का प्रयास शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *