Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार की कड़ी निंदा

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नोहर के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में हुई सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार की कड़ी निंदा की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं ना कि एक पार्टी के अगर भारत के अंदर ही भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कहीं चूक होती है तो है यह राज्य सरकार की नाकामी सिद्ध करती है जिस प्रकार पंजाब में यह घटना हुई यह साजिस की तरफ इशारा करती है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक जांच कमेटी बनाकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोहड़े वाले हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर देश के प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष बंसत तिवाड़ी, महामंत्री ओमप्रकाश लालवानी, सुरेंद्र जोशी मुरलीधर छिंपा, देवीलाल पारीक, राकेश हिसारिया, महामंत्री मोहनलाल डाबी, गजेंद्र जोशी, मालचंद जोशी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *