नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव रामावि में विधायक कोट से बनने वाले प्रार्थना शैड का निर्माण कार्य गुरूवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, भूतपूर्व सरपंच हरीसिंह सिहाग, माडूराम सहारण, श्योवीर ज्याणी सहित ने सामूहिक रूप से प्रारंभ करवाया गया। बता दें कि 40 गुणा 51 का शैड बनने से ग्रर्मी व सर्दियों में छात्र-छात्राओं को प्रार्थना करने, स्वतंत्रता-गणतंत्र दिवस सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकेंगे। स्कूल में 4 कक्षों का निर्माण भी होगा। गांव मलवानी के राउमावि में भी शैड का निर्माण होगा। ग्रामीणों ने स्कूल में रिक्त अध्यापक के एक पद को भरने व गांव की गलियों में इंटरलॉक सडकÞें के निर्माण की मांग की। चाचाण ने विकास कार्य के लिए ग्राम पंचायत के मार्फत प्रस्ताव भिजवाने की बात कहीं। कक्षा 9 की पिछले वर्ष की 16 व वर्तमान सत्र 10 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुनीता ढाका, अमरसिंह खीचड़, ख्यालीराम मेहरा, अमरसिंह वर्मा, बलवंत भाम्मू, सुशील गोदारा, माणचन्द, अनिल खाती, मोहनलाल चौहान, सुमन, विकास सहारण, विवेक श्योराण, रोहिताष मेहरा, प्रभू सोलड़ा, बुधराम निमीवाल, दुलीचन्द सहित गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।