Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज कई जिलों में गिर सकती है बिजली:जयपुर, भरतपुर, बीकानेर सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

जयपुर

राजस्थान के कई जिलों में तीन दिनों से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, दौसा व भरतपुर में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कई जगहों पर शुक्रवार को मेघ गर्जना के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। बिजली भी गिर सकती है।

वहीं, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालवाड़, बारां, सवाईमाधोपुर, धौलपुर व करौली में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भी मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *