झुंझुनूं
जीप सवार हाथों में हॉकी और डंडे लेकर घूम रहे बदमाशों ने कॉलेज में आतंक मचा रखा है। हालात ये है कि बीच सड़क पर खड़े एक स्टूडेंट पर कार चढ़ाने की कोशिश की। बचने के लिए स्टूडेंट इधर उधर भागने लगे तो कार चढ़ाने की कोशिश में उनके पीछे कार को दौड़ाई। ऐसा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो झुंझुनूं के राजकीय मोरारका कॉलेज का है।
दरअसल कॉलेज में जीप और कार सवार बदमाशों ने अचानक आतंक मचाना शुरू कर दिया। कार सवार एक बदमाश ने स्टूडेंट के पीछे कार दौड़ाई। एक बार के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। छात्राएं भी चीखते हुए अपनी जान बचाकर भागी। इधर, कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि कोतवाली थाने में दो दिन पहले ही रिपोर्ट दे चुके थे,लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।