दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार डरावनी हो चुकी है। 4 जनवरी को प्रदेश में करीब 5 हजार केस मिले थे जो पांच दिन में 5 गुना बढ़कर शनिवार को 20 हजार हो गए। इसके बाद भी प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लग रहा है। इस बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।