Saturday, July 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने इस भारतीय कंपनी में किया निवेश

नई दिल्ली

प्रौद्योगिकी जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने भारतीय ऑनलाइन  निवेश कंपनी ग्रो (Groww) में निवेश किया है। ग्रो के सीईओ ललित केशरे ने बताया कि नडेला कंपनी के साथ निवेशक और सलाहकार के रूप में जुड़े हैं। हालांकि, उन्होंने ग्रो में कितना निवेश किया है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 
ग्रो के सह संस्थापक और सीईओ ललित केशरे शनिवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कहा था कि ग्रो को एक निवेशक और सलाहकार के तौर पर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सीईओ मिला है। भारत में वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने के हमारे अभियान में हम सत्या नडेला को साथ पाकर बहुत उत्साहित हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *