Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अजमेर दरगाह में गाने पर युवती का स्टंट, दरगाह के पास बनाई रील, छिड़ा विवाद; कमेटी बोली- दरगाह की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची

अजमेर

अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में एक युवती द्वारा सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। लड़की का वीडियो सामने आने के बाद दरगाह कमेटी की ओर से थाने में इसकी शिकायत दी गई है। कमेटी ने लड़की पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसके बारे में पता लगा रही है।

दरअसल, मिशा नाम की एक लड़की ने 15 सेकेंड की रील बनाई थी। इसमें वह काले कपड़े में बॉलीवुड गाने पर जिम्नास्टिक्स करते हुए दिख रही है। इसका वीडियो लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। वीडियो जब दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। गुरुवार देर रात दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान के निर्देश पर सहायक नाजिम आदिल ने दरगाह थाने में शिकायत भेजी। शिकायत में कहा गया है कि लड़की ने TIKKI एप्लिकेशन पर बने मिशा ऑफिशियल अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड किया है। वीडियो सामने आने के बाद दरगाह के खादिमों ने भी नाराजगी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *