शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान 26 जनवरी को साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘लॉयन’ के टाइटल और इससे जुड़ी कुछ बड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। खबरों मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने अपने इस आइडिया को शाहरुख खान के साथ डिस्कस किया है। वे इस अनाउंसमेंट पर शाहरुख के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। एटली ने इस पैन इंडिया एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए शाहरुख के साथ कोलेबोरेट किया है, जिसका टाइटल लॉयन होने की अटकलें हैं। इस फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शाहरुख फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। वे पिता और बेटे दोनों का रोल निभाएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर अहम रोल में होंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और पुणे में हुई है, जिसकी कहानी बैंक लूट पर बेस्ड बताई जा रही है।
ED ने राज कुंद्रा के पूर्व बिजनेस पार्टनर और एक्टर सचिन जोशी की 410 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की
ED ने राज कुंद्रा के बिजनेस पार्टनर रह चुके एक्टर सचिन जोशी की 410 करोड़ की सम्पत्ति को जब्त कर लिया है। इसमें पुणे की 80 करोड़ की जमीन के साथ 330 करोड़ के फ्लैट्स शामिल हैं। ये दोनो प्रॉपर्टी एक्टर और ओंकार ग्रुप की है। ED ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग केस के एक मामले में की है। इस मामले में 2020 में FIR दर्ज हुई थी।