Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शादी से पहले शिबानी दांडेकर ने बनवाया नया टैटू, पहले से गर्दन पर लिखवा चुकी हैं फरहान अख्तर का नाम

फरहान अख्तर के साथ शादी की खबरों के बीच शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर अपने एक नए टैटू की झलकियां शेयर कीं। शिबानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में पहले अपना टैटू दिखाया और फिर उसे बनवाने का वीडियो पोस्ट किया। इस टैटू में उड़ते हुए पक्षी नजर आ रहे हैं। यह शिबानी का पहला टैटू नहीं है। अगस्त 2021 में अपने जन्मदिन पर उन्होंने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया था।