Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती एशेज सीरीज, होबार्ट टेस्ट में इंग्लैंड को 146 रन से दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 146 रनों से आखिरी टेस्ट मैच जीतकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला को 4-0 से अपने नाम कर लिया है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी सीरीज में इंग्लैंड के ऊपर हावी रही। ऑस्ट्रेलिया ने शुरू के तीनों मैचों में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी जबकि चौथा मुकाबला ड्रॉ के साथ खत्म किया। हालांकि आखिरी टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने फिर से जोरदार वापसी की और इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दिया।