Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गांजा तस्करी में बदमाश गिरफ्तार

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले की भादरा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

एसआई मोहर सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी में आरोपी जगमाल (42) निवासी वार्ड नंबर-29 भादरा हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। देर रात पुलिस गश्त के दौरान गोगामेड़ी से सिरसा रोड पर सूनसान जगह पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपता नजर आया। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

सख्ती से पूछताछ के साथ तलाशी लेने पर उसके पास गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी जगमाल को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से मिला 800 ग्राम गांजा को जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजा खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।