नई दिल्ली
अगर आपको यात्रा करने का शौक है तो ट्रेन के सफर के आनंद को आप समझ सकते हैं। प्राकृतिक दृश्यों और सफर के बीच की सुंदरता को देखने के लिए ट्रेन बेहतर विकल्प होता है। ट्रेन का सफर आपको यात्रा का आनंद देने के साथ ही रोमांचित भी करता है। हालांकि अक्सर लोग भारत की ट्रेनों की स्थिति देख रेल यात्रा से बचते हैं लेकिन अगर ट्रेन का सफर ही किसी खूबसूरत जगह जितना आनंद दे तो? दुनिया में कुछ ट्रेनें हैं, जो किसी महल से कम नहीं। ये ट्रेन आपको लग्जरी होटल में रहने का आभास कराएंगी। इन ट्रेनों में सफर के दौरान आप राजशाही होने का अनुभव कर सकते हैं। ट्रेन में हर तरह की सुविधा आपके लिए होगी। खूबसूरत कमरे से लेकर अच्छे खाने का स्वाद भी आपको ट्रेन में मिल जाएगा। हालांकि ये ट्रेन अपनी विलासिता के अलावा एक और चीज के लिए प्रसिद्ध हैं, वह है इनके महंगे टिकट। इन ट्रेनों को दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन कहा जाता है।