बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक ‘मिस्टर इंडिया’ का फिल्मांकन आज ही के दिन 37 साल पहले शुरू हुआ था। निर्माता बोनी कपूर ने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। बीटीएस वीडियो में अनिल कपूर, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी, सतीश कौशिक, दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी और अन्य कलाकारों की कई अनदेखी तस्वीरें नजर आ रहीं हैं।