Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अपनों ने ही खेला खूनी खेल, इस एक्ट्रेस का तो फार्म हाउस से मिला था डेढ़ साल बाद कंकाल

बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू (Raima Islam Shimu) के लापता होने के अगले दिन उनका शव पुलिस को एक पुल के पास बोरे में मिला। इस मामले में पुलिस ने उनके पति शखावत अली नोबल से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ढाका पुलिस अपने आधिकारिक बयान में अभिनेत्री की हत्या के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी अपने ने ही अपने चाहने वाले की निर्मम हत्या की हो। अपराध के इतिहास में कई बार रिश्तों को तार-तार करते हुए हत्या को अंजाम दिया जा चुका है। ये हत्याएं सिर्फ आम लोगों की ही नहीं हुई बल्कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स को भी मौत के घाट उतार दिया गया।

मीनाक्षी थापर
मीनाक्षी थापर की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया था। अपने दोस्तों ने ही उन्हें किडनैप कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था। मीनाक्षी को फिल्म हीरोइन में ही एक छोटा सा रोल निभा रहे एक्टर अमित जायसवाल और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति सुरिन ने किडनैप किया था और फिरौती न देने पर गोरखपुर में एक्ट्रेस का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया।