Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

21, 22 व 23 जनवरी को कई जिलों में बारिश की चेतावनी, सर्द हवाओं से गिरेगा पारा

जयपुर

राजस्थान में दो दिन सर्दी से राहत के बाद फिर बारिश और शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से दिन-रात का पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 व 22 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में कही- कहीं पर तेज बारिश होगी। बारिश का यह दौर 23 जनवरी को भी बने रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें पूर्वी राजस्थान के जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा व धौलपुर जिलों में तेज बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका व्यक्त की है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, चूरू, गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।