Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

घर के बाहर खड़े थ्री व्हीलर की बैटरी चोरी

मोहल्ले में चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में भय का माहौल
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
जंक्शन की आईटीआई कॉलोनी में रात्रि को घर के बाहर खड़े थ्री व्हीलर की बैटरी चोरी हो गई। अज्ञात जने ने रात्रि को किसी समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उधर, कॉलोनी में बढ़ती चोरी की वारदातों से इस क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष नजर आया। थ्री व्हीलर मालिक की ओर से इस संबंध मुकदमा दर्ज करवाने के लिए जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है।