Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एपीओ की गई एएनएम को पुन: गांव में लगाने की मांग

  • अधिकारी नहीं मिले तो कुर्सी पर चस्पा किया ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    एपीओ की गई ग्राम पंचायत रणजीतपुरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित एएनएम को पुन: गांव में पदस्थापित करने की मांग को लेकर ग्रामीण गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे। सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर ग्रामीणों ने सीएमएचओ की कुर्सी पर ज्ञापन रख दिया। साथ ही कुर्सी के आगे हाथ जोड़कर मांग पूरी करने का आग्रह किया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीण महावीर बेनीवाल व मदनलाल नायक ने बताया कि गांव रणजीतपुरा के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम नीमा शर्मा करीब 3 वर्षों से सेवाएं दे रही थीं।