Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिंदी में रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म

अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ अब हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता मनीष शाह ने लंबी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ की हिंदी रीमेक इन दिनों फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ के नाम से बन रही है। ऐसे में फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज करना शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से सही नहीं होगा।

‘अला वैकुंठपुरमलो’ के हिंदी वर्जन के राइट्स मनीष शाह के पास हैं। मनीष के पास ‘शहजादा’ के भी राइट्स हैं और दोनों ही अल्लू अरविंद द्वारा उन्हें बेचे गए हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ को अल्लू अरविंद, भूषण कुमार और अमन गिल संग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीदें हैं।