Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्राइम वीडियो की कन्नड़भाषियों के बीच पैठ बनाने की कोशिश

मुंबई 

दिवंगत पुनीत राजकुमार की फिल्मों के सहारे प्राइम वीडियो ने अब कन्नड़ सिनेमा के प्रशंसकों के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति बनाई है। प्राइम वीडियो ने उनकी पांच फिल्में अपने प्लेटफॉर्म पर 1 फरवरी से मुफ्त दिखाने का फैसला किया है। ओटीटी ने इसके अलाव पुनीत राजकुमार की तीन नई फिल्मों के प्रीमियर की जानकारी भी दी है। मैन ऑफ द मैच, वन कट टू कट और फैमिली पैक नाम की ये फिल्में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर करेंगी।

प्राइम वीडियो पुनीत राजकुमार की मुफ्त दिखाई जाने वाली फिल्में हैं, लॉ, फ्रेंच बिरयानी, कवलुदारी, मायाबाजार और युवारत्ना। नॉन प्राइम मेंबर्स भी इसका मुफ्त में लाभ उठा सकेंगे। पीआरके प्रोडक्शंस के साथ जुड़ाव के बारे में अमेजन प्राइम वीडियो के कंटेंट लाइसेंसिंग हेड, मनीष मेंघानी कहते हैं, “पुनीत राजकुमार का सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान रहा है और हमें यकीन है कि ये फिल्में भारत और भारत के बाहर उनके प्रशंसकों और चाहने वालों को एक अनूठा अनुभव देंगी। स्वर्गीय पुनीत राजकुमार की सुखद स्मृति में इस जुड़ाव के माध्यम से हमें कुछ हास्य, रिलेटेबल और बेहद बांधे रखने वाली कहानियों को पेश करते हुए खुशी हो रही है।”