Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

15 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सीबीआई जांच से पहले सबूत मिटाने के आरोप, राज्य सरकार के खिलाफ एफआईआर की मांग

 अलवर 

राजस्थान के अलवर जिले में 11 जनवरी को हुई नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर एक वीडियो सामने आया है जिसमें नगर परिषद के सफाई कर्मचारी घटना स्थल पर झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने इसे लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया है और इसे सीबीआई जांच से पहले सबूत मिटाने की कोशिश करार दिया है।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस पर सख्त रुख दिखाया है और राजस्थान सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। रेखा शर्मा ने इस पर एक ट्वीट में कहा, ‘एक नाबालिग बच्ची के खिलाफ दरिंदगी के अपराध में सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए राजस्थान राज्य सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।’