श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। दी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया (आईसीएआई) ब्रांच श्रीगंगानगर की नई कार्यकारिणी के चुनाव 25 जनवरी को होंगे। सत्र 2022 से 2025 तक गठित होने वाली इस कमेटी के चुनाव को लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव अधिकारी सीए विजय भंवर बोरड़ ने बताया कि इन चुनावों को लेकर सीए सदस्यों में खासा उत्साह है।
आईसीएआई ब्रांच के वर्तमान अध्यक्ष सीए आशीष गुप्ता ने बताया कि 15 जनवरी को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव अधिकारी बोरड़ ने बताया कि इन दौरान 10 प्रत्याशियों ने आवेदन किया। जिनमें से एक ने आवेदन वापस ले लिया।
उन्होंने बताया कि अभी 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। बोरड़ ने बताया कि 21 जनवरी को आवेदनों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इन बार 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होने के कारण चुनाव होंगे। यह प्रत्याशी कमेटी सदस्य बनने के लिए चुनाव लड रहे हैं। आरओ ने बताया कि चुनाव प्रात: 9 से 6 बजे तक होंगे। इस दौरान 400 सीए अपने मत का प्रयोग करेंगे।
यह प्रत्याशी मैदान में
सीए स्वीटी गुप्ता, सीए पूर्वा मित्तल, सीए प्रतीक गोयल, सीए धीरज लीला, सीए रोहित नागपाल, सीए सुरेश बंसल, सीए किंशूक मित्तल, सीए संजय बंसल सीए हैरी भटेजा। इन 9 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया है।