अलवर
अलवर में युवक के हाथ-पैर तोड़ने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर की एंट्री हुई है। हिस्ट्रीशीटर प्रदीप रावत ने युवक को पीटने वाली बल्लू गैंग को धमकी दी है। सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए बल्लू ने प्रदीप को जयपुर बुलाया। इसके बाद प्रदीप रविवार रात काे ही जयपुर के मानसरोवर पहुंचा और मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से लाइव वीडियो जारी कर बल्लू को धमकी दी।
हिस्ट्रीशीटर ने बल्लू को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उसका गांव कोटपूतली के पास सुंदरपुरा है। उसके खिलाफ 12 थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। कोटपूतली थाने का हिस्ट्रीशीटर हूं, एक बार पता कर लेना। बल्लू बालावास को कहा कि तुम दो-चार हजार रुपए के कट्टे लेकर डराते हो। इतने हथियार तो थाने में जब्त हो चुके हैं। इतना मारूंगा कि सब भूल जाएगा। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जो बदमाशी कर रहे हो, यह सब छोटी हरकत है।