दुबई
जिम्बाव्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर ने बड़ा खुलासा किया है। टेलर ने कहा है कि उन्हें स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के लिए एक भारतीय बिजनेसमन ने संपर्क किया था। ब्रेंडन टेलर ने इस वाकया का जिक्र करने के लिए ट्विटर पर लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है।
टेलर ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस बात को उन्हें आईसीसी को बताने में देरी कर दी और अब उन्हें कई साल का प्रतिबंध भी झेलना पड़ सकता है, लेकिन वो इसके लिए तैयार हैं। ब्रेंडन टेलर ने कहा कि भारतीय बिजनेसमैन से मिलने के दौरान वह बहक गए थे और नशीले पदार्थ का भी सेवन किया था। टेलर ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भारी असर डाला और अब वो रिहेब में भर्ती हैं।