Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

27 साल के करियर में बॉबी देओल ने दीं 6 हिट फिल्में, 50 करोड़ की नेटवर्थ

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज पूरे 53 साल के हो चुके हैं। एक्टर ने साल 1995 में आई फिल्म ‘बरसात’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। बादल का किरदार निभाकर पहली ही फिल्म से बॉबी को देशभर में पहचान और फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला लेकिन फिर वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जिसकी उम्मीद थी। अब बॉबी का करियर दोबारा पटरी पर लौट चुका है।