Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिव्यांग व्यक्ति के लगाया जाएगा कृत्रिम हाथ

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। थ्रेसर में दो दशक पूर्व अपना हाथ गांव चुके दिव्यांग को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा और इसके लिए उसे कोई राशि खर्च भी नहीं करनी पड़ेगी। इस काम पर आने वाला पूरा खर्च नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा वहन किया जाएगा। संस्थान से जुड़े बिन्दु गोस्वामी ने बताया कि 63 वर्षीय किशोर चंद निवासी वार्ड नं. 7, नजदीक शास्त्री सदन, पुरानी आबादी का लगभग 20 वर्ष पूर्व थ्रेसर का व्हील लगने के कारण हाथ कट गया था। 18 वर्ष पूर्व अबोहर में एक शिविर में कृत्रिम अंग लगवाने का प्रयास किया गया, परन्तु पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण हाथ नहीं लग पाया। जिसके बाद किशोर चंद ने कृत्रिम हाथ की उम्मीद ही छोड़ दी।
बिन्दु गोस्वामी ने बताया कि जब इसकी जानकारी मिली घर बुलाकर उनका हाल-चाल जाना और इसकी पूरी जानकारी उदयपुर स्थित संस्थान के मुख्यालय तक पहुचाई गई। जिसके बाद सभी स्थिति को देखते हुए नारायण सेवा संस्थान की तरफ से सर्जरी द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम हाथ लगाने तथा समस्त खर्च वहन करने की बात कही गई। परिजनों को सिर्फ औपचारिकताएं पूर्ण करनी होगी। जिसके बाद कृत्रिम हाथ लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।