चंडीगढ़
शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले दिन शुक्रवार को अकाली दल उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस सीट पर पर्चा भरा था। बिक्रम सिंह वो शख्स हैं जिन पर पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पिछले साल ड्रग्स के आरोप में जेल भेजा था। अकाली दल ने उन्हें सिद्धू के खिलाफ मैदान में उतारकर इस सीट पर चुनाव को रोचक बना दिया है। माना जा रहा है कि सिद्धू भी मजीठिया के इस सीट पर चुनाव लड़ने से असहज हैं। लेकिन अमतसर ईस्ट पर सिद्धू की मुश्किल सिर्फ मजीठिया नहीं हैं, ऐसे कई वादें हैं जो पिछले पांच में अभी भी अधूरे हैं जो इस बार के चुनाव में सिद्धू की राह कठिन बना रहे हैं। चलिए एक नजर डालते हैं वो मुद्दे।