नई दिल्ली
फिल्मों में विलेन का रोल भी उतना ही जरूरी होता है जितना फिल्म के हीरो का। क्योंकि विलेन को हराकर ही हीरो बड़ा बनता है। हालांकि कई बार एक्टिंग और अपीयरेंस के चलते विलेन हीरो पर भारी पड़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें हीरो का रोल विलेन के आगे हल्का पड़ गया।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का रोल प्ले किया था। फिल्म के लीड हीरो शाहिद कपूर थे लेकिन जिस तरह रणवीर ने इस रोल को प्ले किया उससे सभी हैरान रह गए। रणवीर सिंह हर लिहाज से शाहिद कपूर पर भारी पड़े थे, और उनकी काफी तारीफ हुई।