मुकदमा दर्ज करने की मांग हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन शहर के एक वार्ड पार्षद ने अपने ही मोहल्ले के दो जनों पर गाली-गलौज करने व र्इंट-पत्थर हाथ में उठाकर मारने के लिए पीछे दौड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए शनिवार को पुलिस थाना में परिवाद सौंपा। जंक्शन पुलिस थाना में सौंपे गए परिवाद में वार्ड नम्बर चार के पार्षद स्वर्णसिंह पुत्र चानण सिंह कम्बोज सिख निवासी वार्ड नम्बर 4, नई खुंजा ने बताया कि वार्ड नम्बर 4 की एक गली में नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को सीसी रोड़ बनवाई गई थी। सड़क का निर्माण कार्य शाम को देरी तक चला। जब सीसी रोड़ का कार्य पूर्ण हो गया तो उसने मोहल्ले के नागरिकों को कहा कि पशु वगैरा नई बनी सीसी रोड़ पर न आने पाए, इसका ध्यान रखें। वहीं पास में रहने वाले लोगों ने लखवीर सिंह व भूपसिंह से पूछकर उसकी बैलगाड़ी खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया ताकि कोई पशु नई बनी सड़क खराब न कर सके। पार्षद स्वर्णसिंह के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब वह मौके पर गया तो लखवीर सिंह व भूपसिंह भाट उससे झगड़ा करने लगे। गालियां निकाली तथा कहा कि उसने उनकी बैलगाड़ी बिना पूछे यहां क्यों लगवाई। वह यहां बेरिकेटस लगवा सकता था। यह कहते हुए लखवीर सिंह व भूपसिंह हाथों में र्इंट-पत्थर उठाकर उसे मारने के लिए दौडेÞ। मौके पर विरेन्द्र स्वामी, प्रदीप कम्बोज ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पार्षद स्वर्णसिंह ने लखवीर सिंह व भूपसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उधर, इस विवाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। इसमें कुछ जने हाथों में र्इंट-पत्थर उठाए गालियां निकालते नजर आ रहे हैं।