नई दिल्ली
अनुभवी शोएब मलिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को पांच विकेट से हराया। मलिक ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 32 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए जिससे उनकी टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाकर जीत दर्ज की। नियमित कप्तान वहाब रियाज के कोरोना संक्रमित होने के कारण मलिक इस मैच में कप्तानी कर रहे थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज हुसैन तलत ने 29 गेंद में 52 रन बनाए और मलिक के साथ 81 रन की साझेदारी की।