Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रभास की ‘बाहुबली’ से लेकर यश की ‘KGF’ तक, बॉलीवुड फैंस के दिलों में बस गईं साउथ की ये फिल्में

नई दिल्ली

साउथ के सुपरस्टार्स का स्टारडम अब पहले से कहीं ज्यादा ब्रॉड हो चुका है। पहले जहां साउथ की फिल्में सिर्फ दक्षिणी राज्यों में ही देखी जाती थीं वहीं अब इन फिल्मों का फैन बेस उत्तरी राज्यों में भी बढ़ा है। आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पूरे भारत में जबरदस्त बिजनेस किया।

इस लिस्ट में पहला नाम है सेलेब्रिटी डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का। फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आए थे और भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन तकरीबन 510 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म न सिर्फ पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर साबित हुई बल्कि इसने इंटरनेटशनल लेवल पर भी एक अलग ही पहचान कायम की।