Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कुष्ठ की जांच एवं इलाज स्वास्थ्य केन्द्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध

  • राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत, 13 फरवरी तक होगा आयोजित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर जिले में प्रचार-प्रसार के लिए जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा की ओर से कुष्ठ प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाले कुष्ठ जागरुकता पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई।