Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मौनी रॉय की तरह आपके ब्राइडल लुक में न रह जाए ये छोटी सी कमी, क्या आपने की नोटिस?

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों की शादी 27 जनवरी को पहले मलयाली तरीके से हुई फिर दोनों ने बंगाली शादी की। दोनों की शादी को चार दिन हो चुके हैं लेकिन शादी की तस्वीरों से इंटरनेट पर धमाल मचा हुआ है। मौनी और उनके दोस्त लगातार शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों में मौनी का हर लुक कमाल लग रहा है, लेकिन शादी के लुक को लेकर कई सारी बातें हो रही हैं। जहां एक तरफ मौनी के लहंगे को कटरीना के लहंगे का कॉपी बताया तो वहीं अब मौनी के लुक को लेकर भी एक छोटी सी कमी सामने आई है। 

क्या है लुक में कमी? 

नई दुल्हन को हर कोई 16 श्रंगार में देखना पसंद करता है। बात जब सेलेब्स के लुक की होती है तो वह भी परफेक्ट होना चाहिए क्योंकि उन्हीं के लुक से इंस्पायर होकर लोग अपने लुक को क्रिएट करते हैं। दरअसल, मौनी ने अपने वेडिंग लुक में बिंदी की कमी कर दी। जिसकी वजह से लुक थोड़ा इंकम्पलीट लग रहा था। ऐसे में लोगों ने कॉमेंट भी कर इस बात को कहा है। एक यूजर ने लिखा कि एक छोटी सी लाल बिंदी की कमी है।