Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आम नागरिक समिति सदस्य बैठे धरने पर

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को जंक्शन में नवां बाइपास रोड पर बनाने के विरोध में टाउन के राजकीय जिला अस्पताल के समक्ष जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा बेमियादी धरना गुरुवार को 70वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को आम नागरिक समिति के सदस्य धरने पर बैठे। इस मौके पर समिति सदस्य जसविन्द्र सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल के बेस पर ही मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुआ था। अब जिला अस्पताल को यहां से स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को बने करीब 45 साल हो गए। इसे मेडिकल कॉलेज के पास नवां बाइपास पर स्थानांतरित किया जा रहा है जो टाउन क्षेत्र के लोगों को कतई मंजूर नहीं। उन्होंने मांग की कि टाउन के 330 बेड के जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़ा जाए। साथ ही इसमें पूर्व में बने नक्शा अनुसार ही पारित 120 करोड़ रुपए के बजट के आधार पर निर्माण किया जाए। इस मौके पर जगदीश सार्इं, मंगतराम, रणजीत सिंह, कृष्ण लालवाणी, जसविन्द्र सिंह, लखविन्द्र सिंह, नीरज गर्ग, अजय चाहर, मदन बेनीवाल, जीतराम सहारण, अनिल मोहन मिश्रा, देवेन्द्र पारीक, भगवान सिंह, नवाब खां, नत्थूराम, राजू, हुसैन खां आदि मौजूद थे।