Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कहानी उस प्रदेश की, जहां 75 सालों में हुए सिर्फ तीन हिन्दू CM, भारत-पाक के PM और राष्ट्रपति से भी कनेक्शन

नई दिल्ली

इन दिनों चुनावी मौसम है और अगले महीने की शुरुआत में ही देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और गोवा में सत्ता किसके हाथों होगी, ये पता लग जाएगा। चुनाव से जुड़ी खास खबरों के क्रम में आज हम आपके सामने लाए हैं एक ऐसे प्रदेश की कहानी, जहां पिछले 56 साल से एक भी हिन्दू सीएम नहीं बना। यही नहीं भारत और पाकिस्तान में रह चुके या मौजूदा प्रधानमंत्री का इस प्रदेश से खास कनेक्शन है। हम यहां जिक्र कर रहे हैं पंजाब की। किसानों की भूमि के रूप में जाना जाने वाले पंजाब के एक नहीं कई रोचक किस्से हैं। यह बात बहुत कम लोगों को मालूम होगी कि पंजाब में ही राष्ट्रपति शासन (आर्टिकल 356) की शुरुआत हुई थी।

आगामी 20 फरवरी को पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। पंजाब में मौजूदा सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। पंजाब में सीएम का चेहरे के रूप में आप ने भगवंत मान(सिख) को अपना उम्मीदवार तय किया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी में चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू (दोनों सिख) के बीच टक्कर है। इसका फैसला राहुल गांधी 6 फरवरी को करेंगे। पंजाब कांग्रेस में हिन्दू चेहरा सुनील जाखड़ इस रेस से पहले ही बाहर हैं। जाखड़ एक रोज पहले इस संबंध में अपना दर्द सार्वजनिक भी कर चुके हैं कि हिन्दू होने के कारण उन्हें इस रेस से बाहर कर दिया गया।